{"_id":"69c68cc01f26084d4a0ac48a","slug":"video-misuse-of-six-lane-highway-service-lane-clogged-with-sand-and-bricks-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिक्स लेन का दुरुपयोग, बालू और ईंट से भरा सर्विस लेन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्स लेन का दुरुपयोग, बालू और ईंट से भरा सर्विस लेन; VIDEO
पड़ाव से लेकर पीडीडीयू नगर तक हाल ही में बनी सिक्स लेन सड़क, जिसे क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था, अब अपने निर्माण के महज 4-5 महीनों के भीतर ही अव्यवस्था और अतिक्रमण की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। 350 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस आधुनिक सड़क का दुरुपयोग खुलेआम हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं।
सबसे गंभीर समस्या सिक्स लेन के दोनों किनारों पर बनी सर्विस लेन को लेकर सामने आई है। यहां बालू और बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारियों ने कब्जा जमा लिया है। सुबह होते ही बड़े ट्रकों से बालू गिराकर सर्विस लेन पर ही डंपिंग की जा रही है, इसके बाद छोटे ट्रकों के जरिए इसे आसपास के घरों और निर्माण स्थलों तक पहुंचाया जा रहा है। इस पूरे अवैध कारोबार ने सर्विस लेन को लगभग निष्प्रयोज्य बना दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस लेन, जो हल्के वाहनों और स्थानीय आवागमन के लिए बनाई गई थी, अब पूरी तरह व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र बन चुकी है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर सड़क पर फैली बालू और गिट्टी के कारण दोपहिया वाहन फिसलकर गिर रहे हैं।
इस सड़क के निर्माण का मुख्य उद्देश्य चंदासी कोल मंडी में प्रतिदिन आने वाले करीब 1200 ट्रकों के दबाव को कम करना और यातायात को सुगम बनाना था। लेकिन वर्तमान हालात इसके उलट हैं। सर्विस लेन पर कब्जा और मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
स्थानीय लोगों में करतव के मुकेश, सेमरा के मो सरताज ने बताया कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते बालू कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर सड़क का दुरुपयोग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।