Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Chandauli News
›
New municipal office building to be constructed in Chandauli at a cost of ₹8.80 crore; MLA performs groundbreaking ceremony
{"_id":"6a795d2549ae34d8c002d53d","slug":"video-new-municipal-office-building-to-be-constructed-in-chandauli-at-a-cost-of-rs880-crore-mla-performs-groundbreaking-ceremony-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंदौली में 8.80 करोड़ से बनेगा नगर पालिका का नया कार्यालय भवन, विधायक ने किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंदौली में 8.80 करोड़ से बनेगा नगर पालिका का नया कार्यालय भवन, विधायक ने किया भूमि पूजन
चंदौली में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका परिषद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नए कार्यालय भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 8 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक कार्यालय भवन का शनिवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि नया नगर पालिका कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। भवन के निर्माण से नगरवासियों को बेहतर, सुविधाजनक और त्वरित प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।