{"_id":"6a79a1394fb1e185f301089b","slug":"video-drainage-clogged-causing-sewage-to-flow-onto-the-road-residents-of-nai-basti-express-their-anger-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाली जाम तो सड़क पर बहने लगा गंदा पानी, नई बस्ती में फूटा वार्डवासियों का गुस्सा;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली जाम तो सड़क पर बहने लगा गंदा पानी, नई बस्ती में फूटा वार्डवासियों का गुस्सा;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:30 PM IST
Link Copied
चंदौली जिले में ताराजीवनपुर नगर के वार्ड नंबर तीन नईबस्ती स्थित दलित बस्ती में नाली जाम होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नाली का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर फैलने से रास्ते पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इससे नाराज वार्डवासियों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तत्काल नाली की सफाई कराने, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करने और खराब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। वार्डवासियों का आरोप है कि कई महीनों से नाली जाम है, लेकिन शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नाली का पानी बहकर मुख्य मार्ग और घरों के सामने जमा हो रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि पानी में फिसलने से कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।जलभराव के कारण आसपास मच्छर और कीड़े बढ़ गए हैं। लगातार जमा गंदे पानी और दुर्गंध से लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने का भी डर सता रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।