{"_id":"69c35ecccd2cb6fa520489d6","slug":"video-stalls-showcasing-government-schemes-set-up-in-chandauli-to-mark-the-completion-of-nine-years-of-the-government-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चंदौली में लगाए गए योजनाओं से जुड़े स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चंदौली में लगाए गए योजनाओं से जुड़े स्टाल
उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को विकास खंड परिसर के सभागार में विभिन्न विभागों की ओर से विकास कार्यों से संबंधित स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी रुबेन शर्मा और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। इसमें विभागों की ओर से योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में संचालित शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। वहीं शिक्षिकाओं ने उत्तर प्रदेश की विशेषताओं को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और गरीब कन्याओं के लिए निःशुल्क विवाह योजना के बारे में विस्तार से बताया। जबकि श्रम विभाग ने श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही युवाओं के लिए स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग के स्टाल पर पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनके बचाव के उपाय बताया गया। साथ ही गौ पालन के लिए उपलब्ध ऋण योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा बाल विकास पुष्टाहार विभाग और कृषि विभाग ने भी अपनी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर संयुक्त खंड विकास अधिकारी शरद चंद्र शुक्ल, एडीओ पंचायत मनोज सिंह, लाल अमरेंद्र सिंह, गणेश अहीर, विनोद सेठ, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।