{"_id":"6a1e994c1b27b7df520ccd89","slug":"video-bugdha-magalvara-para-bhakata-ma-dab-gada-sarakara-thafatara-ma-gaja-bhajana-karatana-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बड़े मंगलवार पर भक्ति में डूबा गोंडा, सरकारी दफ्तरों में गूंजे भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े मंगलवार पर भक्ति में डूबा गोंडा, सरकारी दफ्तरों में गूंजे भजन-कीर्तन
गोंडा में बड़े मंगलवार के अवसर पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सरकारी कार्यालयों से लेकर विभिन्न संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर हवन-पूजन, सुंदरकांड पाठ और भंडारों का आयोजन किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर सुंदरकांड पाठ एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विधि-विधान से हवन में आहुति देकर प्रदेश व जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी लालाजी दुबे ने अपने मधुर और मनमोहक भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
भजन-कीर्तन के बीच पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय परिसर में भी हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया।अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लेने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। शहर के विभिन्न मोहल्लों, मंदिरों और संस्थानों में भी भंडारे आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।