{"_id":"69ae94f30a20682573006a97","slug":"video-gada-ma-esaaaiiaara-ma-nama-katana-para-sapa-ka-parava-vathhayaka-ka-natatava-ma-kalkatarata-ma-paratharashana-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में एसआईआर में नाम कटने पर सपा के पूर्व विधायक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में एसआईआर में नाम कटने पर सपा के पूर्व विधायक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
गोंडा में हलधरमऊ ब्लॉक में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसआईआर के दौरान कई पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इससे उन्हें अपने मताधिकार से वंचित होना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जिन लोगों के नाम सूची से काटे गए हैं, उनकी जांच कर उन्हें पुनः मतदाता सूची में शामिल किया जाए। पूर्व विधायक ने कहा कि यदि जानबूझकर किसी के नाम काटे गए हैं तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।