{"_id":"6a01a325449191a5fb0db635","slug":"video-gada-ma-makhaya-abhayata-na-avara-abhayata-va-upakhada-athhakara-ka-aavasa-ka-bjal-katana-ka-thae-aathasha-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में मुख्य अभियंता ने अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी के आवास की बिजली काटने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में मुख्य अभियंता ने अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी के आवास की बिजली काटने के दिए आदेश
गोंडा में देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियंता ने धानेपुर व मेहनौन के अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी के आवास की बिजली काटने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि बीते चार मई को आंधी व बारिश के बाद दोनों क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई थी। इसके आठ दिन बाद सोमवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं कराई जा सकी है। मुख्य अभियंता की समीक्षा के बाद मनकापुर के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी व धानेपुर और मेहनौन के अवर अभियंता की बड़ी लापरवाही मानते हुए यह आदेश दिया है।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि आंधी व बारिश के बाद गोंडा में लगभग एक हजार खंभे क्षतिग्रस्त हुए थे। विद्युत वितरणखंड मनकापुर के धानेपुर और मेहनौन क्षेत्रों में चार सौ से अधिक खंभे टूट गए। मुख्य अभियंता लगातार मनकापुर के उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता से बात कर रहे थे। उन्होंने क्षतिग्रस्त खंभे बदलने और आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश दिए थे।
दैवीय आपदा के लिए लगी एजेंसी के अतिरिक्त स्थानीय एजेंसियों को भी कार्य आदेश के माध्यम से काम पर लगाने को कहा गया था। रविवार की छुट्टी के बावजूद देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियंता ने आपूर्ति बहाल कराने के जरूरी प्रयास में लगे रहे। वर्चुअल माध्यम से हुई समीक्षा में पाया गया कि धानेपुर में 150 और मेहनौन में 105 खंभे बदलने बाकी हैं। यह भी सामने आया कि आठ मई तक केवल एक एजेंसी काम कर रही थी।
नौ मई को तीन अतिरिक्त एजेंसियां लगाई गईं और अधिकांश खंभे 08-09 मई को भंडार से उठाए गए। इससे स्पष्ट है कि संबंधित अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता ने लापरवाही बरती है। माना कि क्षतिग्रस्त खंभों और लाइनों का आकलन ठीक से नहीं किया। स्थानीय एजेंसी लगाने और कार्य का पर्यवेक्षण करने में संवेदनहीनता दिखाई गई। इससे कई विद्युत उपभोक्ताओं को अभी भी बिजली नहीं मिल पा रही है। उनकी दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने अधीक्षण अभियंता को सख्त निर्देश दिए हैं। यदि आपूर्ति सामान्य नहीं होती है। तो अवर अभियंता धानेपुर ज्ञानेश चौहान, अवर अभियंता मेहनौन अवनीश पांडेय और उपखंड अधिकारी धानेपुर शेष मणि त्रिपाठी के आवासों की बिजली काट दी जाए। ये अधिकारी गोंडा शहर में रहते हैं। इस कदम से उन्हें बिजली के बिना जीवन की कठिनाई का एहसास होगा और वे उपभोक्ताओं की पीड़ा समझकर संवेदनशील होकर काम करेंगे।
धानेपुर वार्ड नंबर पांच कल्याण नगर निवासी दिलीप वर्मा और वार्ड नंगर पांच निवासी राजकुमार के साथ ही राजापुर निवासी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि चार मई आंधी व बारिश के बाद आपूर्ति बहाल नहीं कराई जा सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।