{"_id":"69956d21ea975a1a160dc7ca","slug":"video-gada-ma-pahal-brada-parakashha-ma-thakha-aatamavashavasa-ghabrahata-ka-btha-masakarata-nakal-chhatara-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में पहली बोर्ड परीक्षा में दिखा आत्मविश्वास, घबराहट के बाद मुस्कुराते निकले छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में पहली बोर्ड परीक्षा में दिखा आत्मविश्वास, घबराहट के बाद मुस्कुराते निकले छात्र
गोंडा में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलकता दिखा। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली और अपने अनुभव साझा किए।
शुरुआत में जहां घर से निकलते समय घबराहट और तनाव का माहौल था, वहीं प्रश्नपत्र हाथ में आते ही आत्मविश्वास बढ़ गया। अधिकतर छात्रों ने बताया कि पेपर अपेक्षा से आसान और संतुलित रहा। शहीद आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले शिवम गुप्ता ने बताया कि घर से निकलते समय थोड़ा डर लग रहा था। पहली बार बोर्ड परीक्षा देने जा रहा था, लेकिन जैसे ही प्रश्नपत्र मिला, आत्मविश्वास बढ़ गया। पेपर बहुत अच्छा हुआ।
आयुष गुप्ता ने कहा कि परीक्षा से पहले मन में कई तरह के सवाल थे, लेकिन प्रश्नपत्र देखकर लगा कि तैयारी सही दिशा में थी। वहीं निरंकार शुक्ला और हर्ष ने भी बताया कि पहली बोर्ड परीक्षा का अनुभव यादगार रहा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में घबराहट थी, लेकिन लिखना शुरू करते ही सब सामान्य हो गया।
छात्रों के अभिभावकों ने भी परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार करते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया। परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चों के चेहरों पर संतोष और खुशी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।