{"_id":"69954603e6f20f3cd903a188","slug":"video-video-gonda-tarakatara-taral-ka-capata-ma-aaya-masama-mata-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Gonda: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Gonda: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मासूम, मौत
अमेठी सिटी। जामों के अलीपुर गांव में मंगलवार शाम सड़क हादसे में छह वर्षीय बालक की जान चली गई। घर के सामने खेल रहा मासूम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। अलीपुर निवासी कृष्ण प्रकाश यादव का बेटा विराट मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के रास्ते से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गयाआसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन छोड़ कर भाग निकला। परिजन आनन-फानन घायल बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक समेत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वाहन को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।