{"_id":"6a4384483747d711d709628b","slug":"video-gada-ma-saugdhha-tana-thashaka-ka-sava-ka-btha-savanavatata-hae-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में साढ़े तीन दशक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में साढ़े तीन दशक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए
गोंडा: जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) लालजी दूबे मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में वेंकटाचार्ज क्लब में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर लालजी दूबे ने कहा कि गोंडा में उनका तीन वर्ष 10 माह का कार्यकाल कब बीत गया, इसका अहसास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज विभाग में उन्होंने हमेशा परिवार की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। पूरे कार्यकाल के दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर सहयोग किया।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों, कार्यालय कर्मियों, खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ), ग्राम प्रधानों तथा आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतिम दिन विभाग रूपी परिवार को छोड़ने का दुख महसूस हो रहा है।
लालजी दूबे ने बताया कि उन्होंने अप्रैल 1994 में बतौर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा की शुरुआत की थी। करीब 33 वर्षों की सेवा के दौरान पंचायतीराज विभाग में व्यापक बदलाव देखने को मिले। उन्होंने कहा कि अब तकनीक का उपयोग बढ़ा है और योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता आई है। यदि योजनाओं को पूरी ईमानदारी और प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाए तो उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकता है।
मूल रूप से जौनपुर जिले के मछलीशहर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत माधवपुर इमिलिया के निवासी लालजी दूबे ने अपनी शिक्षा जौनपुर और वाराणसी से प्राप्त की। उन्होंने सेवानिवृत्ति के अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।