{"_id":"678bc5d87d9206b6df038195","slug":"video-sarakashha-ejasaya-ka-cakama-tha-gaya-gadada-ma-salma-thabii-farara-vathasha-rajayamatara-na-tha-safaii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे गया गुड्डू मुस्लिम... दुबई फरार, विदेश राज्यमंत्री ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे गया गुड्डू मुस्लिम... दुबई फरार, विदेश राज्यमंत्री ने दी सफाई
यूपी के गोंडा में शनिवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीतिवर्धन सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने गुड्डू मुस्लिम के फर्जी पासपोर्ट बनने के मामले में भी अपना पक्ष रखा।
राज्यमंत्री ने कहा कि अगर इस चीज को लेकर जांच ना हुई होती तो यह तथ्य सामने ही नहीं आता। जांच पूरे ढंग से हो रही है। सही तरीके से हो रही है। भाजपा सरकार में जो लोग जनता के दुश्मन हैं, सरकार के भी दुश्मन हैं।
कहा कि उनको कतई नहीं बख्शा जाएगा। हम लोग इसकी अंत तक जांच करके कार्रवाई कराएंगे। प्रयागराज महाकुंभ में मोदी कैबिनेट के जाने को लेकर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि देखिए जिसकी-जिसकी आस्था है, वह सब प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाएंगे।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को तो कुछ क्रेडिट दे देना चाहिए, जनता भी तो कुछ सोचती है। जनता भी विचार करती कि उनका क्या करना है। कौन वादों पर खरा उतरा कौन नहीं उतरा, दिल्ली में जनता फैसला करेगी किसी के बोलने से कुछ नहीं होगा। लोग अब काम देखना चाहते हैं और काम के नाम पर ही अब वोट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।