{"_id":"69f5b1d09b9b9ff8da099092","slug":"video-video-gasa-ka-mara-matara-samasa-25-para-thal-bha-haii-mahaga-karabraya-ka-bha-mashakal-bugdhhaga-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस की मार: मटर समोसा 25 पार, थाली भी हुई महंगी, कारोबारियों की भी मुश्किलें बढ़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस की मार: मटर समोसा 25 पार, थाली भी हुई महंगी, कारोबारियों की भी मुश्किलें बढ़ेंगी
कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी का असर अब सीधे आम आदमी की थाली पर दिखने लगा है। होटल, ढाबा, रेहड़ी-ठेला और छोटे फूड स्टॉल संचालकों ने बढ़ती लागत के चलते खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं।
सबसे ज्यादा असर पांच किलो वाले ‘छोटू’ सिलिंडर पर पड़ा है, जिसकी कीमत में 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 993 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इससे छोटे कारोबारियों की कमर टूट गई है।
महंगाई की इस मार का असर अब रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजों पर साफ दिख रहा है। पहले 20 रुपये में मिलने वाला मटर समोसा अब 25 रुपये का हो गया है। ठेले पर मिलने वाली पुड़ी-सब्जी भी 20 से बढ़कर 25 रुपये पहुंच गई है। चाय के दाम भी 10 रुपये से बढ़कर 12 से 15 रुपये तक हो गए हैं।
इतना ही नहीं, कैंटीन और छोटे होटलों में मिलने वाली थाली भी महंगी हो गई है। संचालकों का कहना है कि गैस, सब्जी और अन्य जरूरी सामान की कीमत बढ़ने से लागत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में दाम बढ़ाना मजबूरी बन गया है। व्यापारियों और ठेला संचालकों का कहना है कि यदि इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं तो ग्राहकों की संख्या पर भी असर पड़ेगा। वहीं, आम लोग भी महंगाई से परेशान हैं और सस्ते खाने के विकल्प ढूंढने को मजबूर हो रहे हैं। कुल मिलाकर, कॉमर्शियल सिलिंडर के बढ़ते दामों ने न सिर्फ कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, बल्कि आम आदमी की थाली को भी महंगा कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।