{"_id":"69cba9bd54779c08ca09f8c9","slug":"video-video-kabnata-matara-aashashha-patal-ka-thava-taja-sa-cal-raha-pacayata-canava-ka-tayara-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का दावा-तेजी से चल रही पंचायत चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का दावा-तेजी से चल रही पंचायत चुनाव की तैयारी
गोंडा। जिले के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन की मजबूती, पंचायत चुनाव की तैयारियों और जिले में पार्टी की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंत्री ने पदाधिकारियों को अभी से आगामी पंचायत चुनाव के लिए सक्रिय होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही चुनावी सफलता की कुंजी है।
मंत्री ने बताया कि विभागीय समीक्षा के साथ-साथ जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने मुद्दे रखे, जिन पर चर्चा करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर सहमति बनी। आगामी पंचायत चुनाव पर उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह तैयार है और जमीनी स्तर पर काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, चुनाव गठबंधन में लड़ा जाएगा या अलग, इस पर अंतिम निर्णय अभी होना बाकी है।
मीडिया से बातचीत में फिल्म ‘धुरंधर 2’ में दिखाए गए जाली नोटों के कथित नेटवर्क पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि देश में ऐसे नेक्सस पहले भी रहे हैं और सरकार राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
अतीक अहमद से जुड़े सवाल पर मंत्री ने हल्के अंदाज में कहा कि उन्होंने अभी फिल्म नहीं देखी है, टिकट मिलेगा तो जरूर देखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय पार्टी का नेतृत्व डॉ. सोनेलाल पटेल के हाथ में था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई टिप्पणी पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करना गलत है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।