{"_id":"6a26a6a8409f6f246308426b","slug":"video-video-tahasal-sathara-ma-farayatha-ka-tabyata-bgaugdhana-sa-mata-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तहसील सदर में फरियादी की तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तहसील सदर में फरियादी की तबीयत बिगड़ने से मौत
गोंडा। तहसील सदर परिसर में सोमवार को एक फरियादी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र गौतम ने बताया कि शहर के सीताराम पुरम कॉलोनी निवासी करीब 60 वर्षीय अनिल श्रीवास्तव किसी कार्य से तहसील सदर आए थे। वह तहसील भवन के प्रथम तल स्थित अभिलेखागार में बैठे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत अवस्था में पाए गए। राजस्व निरीक्षक परशुराम ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद तत्काल पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्रशासन के अनुसार, मृत्यु के कारणों की जानकारी चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।