{"_id":"6a6f3e3f30d1aa2c4005265d","slug":"video-man-hands-over-bike-to-creditors-but-reports-a-robbery-to-police-action-taken-against-two-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: देनदारों को बाइक सौंप पुलिस को दी लूट की सूचना, दो पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: देनदारों को बाइक सौंप पुलिस को दी लूट की सूचना, दो पर कार्रवाई
कछौना कोतवाली क्षेत्र के कलौली निवासी एक शख्स ने शनिवार रात नकदी और बाइक लूटे जाने की जानकारी यूपी 112 पर दी। घटना पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। लगभग डेढ़ घंटे की विवेचना के बाद पता चला कि सूचना देने वाले ने देनदारी के विवादों से बचने के लिए लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी थी। अब पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले युवक और उसके दोस्त के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। कलौली निवासी अरुण राठौर इन दिनों सोनपापड़ी की सप्लाई दुकानों पर करता है। शनिवार को वह वसूली के लिए प्रतापनगर गया था। वहां से 15 हजार रुपये लेकर वापस आ रहा था। बघौली में सब्जी की दुकान चलाने वाले पुनीत राठौर की दुकान पर अरुण को लगभग बीस लोगों ने मिलकर रोक लिया। इन लोगों ने पिछले चार साल से बकाया तकरीबन सवा दो लाख रुपये वापस मांगे। यह रुपये बीसी के नाम पर लिए गए थे। रुपये न होने की बात कहकर अरुण ने बाइक की चाबी दे दी और कहा कि रुपये वापस करने पर बाइक ले लेगा। जो बाइक अरुण ने पुनीत के यहां दी, वह उसके दोस्त बरौली निवासी देशराज के नाम थी। इसके बाद पुनीत ने देशराज को फोन कर बुलाया और पूरी घटना बताई। इसके बाद मतुआ पहुंचकर इन लोगों ने लूट की सूचना पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर गए। लगभग डेढ़ घंटे की पूछताछ और जांच के बाद हकीकत सामने आ गई। इसी बीच यह भी पता चला कि पुनीत ने उक्त बाइक बघौली थाने में खड़ी करा दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अरुण और देशराज का चालान शांतिभंग की आशंका में किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।