सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attack on Seven-Year-Old Child in Jaunpur Brutally Beaten in Market

VIDEO: जौनपुर में सात साल की मासूम पर हमला, बाजार में बेरहमी से पीटा

Pragati Chand Pragati Chand
Updated Tue, 12 May 2026 06:39 PM IST
Attack on Seven-Year-Old Child in Jaunpur Brutally Beaten in Market
जौनपुर के चन्दवक थाना क्षेत्र के विरभानपुर गांव की एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बाजार से सामान लेने गई मासूम को किसी अज्ञात युवक ने इतनी बेरहमी से पीटा कि वह घायल और बदहवास हालत में अस्पताल के पास रोती हुई मिली। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सोमवार रात करीब आठ बजे विरभानपुर गांव निवासी केवला देवी अपनी सात वर्षीय बेटी सोनम के साथ मोढेला तिराहे के पास सब्जी खरीदने गई थीं। खरीदारी के दौरान मिर्च न मिलने पर उन्होंने पूनम को सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित दुकान से सामान लेने भेज दिया। काफी देर तक बच्ची के वापस न लौटने पर मां घबरा गई और उसकी तलाश शुरू कर दी। दूसरी दुकान पर पूछताछ करने पर पता चला कि वहां सामान न मिलने के बाद बच्ची वापस लौट गई थी। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग बच्ची की तलाश में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद सोनम पास स्थित एक निजी अस्पताल के समीप घायल अवस्था में रोती हुई मिली। बच्ची के पिता प्रकाश कुमार का आरोप है कि सोनम ने बताया कि मोढेला स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल के किसी व्यक्ति ने उसे बेरहमी से पीटा। बच्ची बुरी तरह सहमी हुई थी और उसके माथे पर दो तीन जगह पर चोट के निशान थे। चेहरा सूजा हुआ और मुह से खून आ रहा था।मासूम पूनम ने बताया कि उसे दीवार से सिर टकराकर मारा गया फिर मुह पर थप्पड़ से मारा गया। मासूम की हालत देखकर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के पास जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बच्ची के साथ किसी अन्य प्रकार की घटना से इनकार किया है, हालांकि आरोपी की पहचान अभी तक नही हो सकी है लेकिन परिजनों द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट किए जाने की तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब यूनिवर्सिटी में एमटीएस कर्मचारियों का प्रदर्शन

12 May 2026

सोनीपत नगर निगम कर्मचारियों ने शव यात्रा निकाल फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

12 May 2026

रोहतक में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को इनेलो पार्टी ने दिया समर्थन

12 May 2026

फिरोजपुर शहर में सफाई सेवकों ने चौंक में कूड़ा फेंका

12 May 2026

ग्रामीणों ने खुद बना डाली सड़क, 14 दिन में बदल दी गांव की तस्वीर!

12 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: आशियाना में भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

12 May 2026

VIDEO: माइक्रोफॉसिल्स अध्ययन में AI की भूमिका पर जोर, डेटा डिजिटाइजेशन की जरूरत बताई

12 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: बीरबल साहनी संस्थान में व्याख्यान, वैज्ञानिक डॉ. अंजली त्रिवेदी ने साझा किए विचार

12 May 2026

वाराणसी में चला बुलडोजर, दालमंडी में ढहाया गया 'मुसाफिरखाना'

12 May 2026

Weather Today: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

12 May 2026

Sirmour: विस्थापितों ने रुकवाया रेणुका बांध की सुरंगों के निर्माण का कार्य

12 May 2026

कोरबा में खूनी हमला: विवाद सुलझाने पहुंचे युवक पर बरसे ईंट-पत्थर, मारपीट में टूटा जबड़ा; लाइव वीडियो

12 May 2026

VIDEO: हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण कर बनाए गए वकीलों के चैंबरों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू

12 May 2026

VIDEO: शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

12 May 2026

औरैया: बेला में सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

12 May 2026

अयोध्या में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, प्रसव के लिए रखे 20 हजार समेत गृहस्थी जली

12 May 2026

यमुनानगर में सेक्टर-17 हुड्डा की टूटी सड़कों को लेकर आप का प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए भाजपा के झंडे

12 May 2026

Shimla: जनगणना के लिए कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

12 May 2026

रायबरेली में प्राथमिक विद्यालय में सांप निकलने से हड़कंप, दहशत में बच्चे

12 May 2026

रायबरेली में शिक्षिका पर बच्चों को धमकाने का आरोप, अभिभावकों ने दी तहरीर

12 May 2026

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े नर्सिंग एकता मंच के सदस्य

12 May 2026

श्रीनगर के केदार मोहल्ले में गंदे पेयजल से लोग परेशान, फूटा गुस्सा

12 May 2026

मौसम ने ली करवट, देहरादून में झमाझम बारिश

12 May 2026

मौसम ने फिर बदली करवट, कर्णप्रयाग में बारिश

12 May 2026

बदला मौसम का मिजाज, जौलीग्रांट में बारिश शुरू

12 May 2026

गोंडा में स्कूल के सामने सजी मधुशाला, नियमों को खुली चुनौती

12 May 2026

Meerut: एनसीसी अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया मेरठ ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण

12 May 2026

VIDEO: दौड़ती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, इंजीनियर और चालक ने कूदकर बचाई जान

12 May 2026

फरीदाबाद: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन पहुंची, आयुक्त कार्यालय के गेट पर लगाए कूड़े के ढेर

12 May 2026

रायबरेली में एसएसबी जवान के माता-पिता से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिफ्तार

12 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed