{"_id":"6999cad442aefc32fb05a8b6","slug":"video-a-camp-was-organised-at-munnalal-power-house-in-jhansi-under-the-electricity-bill-relief-maha-abhiyan-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल राहत महाअभियान के तहत झांसी के मुन्नालाल पावर हाउस में लगाया गया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल राहत महाअभियान के तहत झांसी के मुन्नालाल पावर हाउस में लगाया गया शिविर
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 08:40 PM IST
Link Copied
बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) की शुरुआत एक दिसंबर 2025 से हुई थी। शहरी क्षेत्र में लंबे समय से राशि जमा न करने वाले 1290 उपभोक्ता थे। इनमें से कल तक 752 ने ही पंजीयन कराया था लेकिन शुक्रवार को 28 और लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में पंजीयन कराया। यही नहीं, चोरी के मामलों में शहरी क्षेत्र में कुल 2939 उपभोक्ता थे। इनमें से 12 के पंजीयन एक ही दिन में हुए। दोनों श्रेणियों में अब तक तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली हुई है। पंजीयन में रुचि न लेने वालों के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। एक्सईएन (वाणिज्य) रविंद्र कुमार का कहना है कि शुक्रवार की सुबह से शाम तक घर-घर जाकर अभियान चलाया गया। अब चोरी के मामलों में सख्ती की जाएगी। महाअभियान के तहत मुन्नालाल पावर हाउस में पंजीयन के लिए शिविर लगाया गया। इसमें एक्सईएन एसपी सोनकर, एसडीओ पुष्पेंद्र सिंह, सुमंत चतुर्वेदी, अवर अभियंता समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर रहकर पंजीयन कराए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।