Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Illegally parked vehicles stretching from Garautha Crossing to the railway underbridge frequently cause traffic jams
{"_id":"6a47b80dd25b22ef1f0c9df1","slug":"video-illegally-parked-vehicles-stretching-from-garautha-crossing-to-the-railway-underbridge-frequently-cause-traffic-jams-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गरौठा चौराहे से रेलवे अंडरब्रिज तक खड़े अवैध वाहनों से आए दिन लगता है जाम, घंटों फंसी रही एंबुलेंस व शव वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरौठा चौराहे से रेलवे अंडरब्रिज तक खड़े अवैध वाहनों से आए दिन लगता है जाम, घंटों फंसी रही एंबुलेंस व शव वाहन
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:54 PM IST
Link Copied
गरौठा चौराहे के आगे रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 392 पर बना अंडरब्रिज स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। शुक्रवार को अंडरब्रिज में लगे भीषण जाम के कारण एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। गरौठा चौराहे से लेकर अंडरब्रिज तक सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसी बीच एक मरीज को ले जा रही एंबुलेंस व शव वाहन जाम में फंसे नजर आए। एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, लेकिन वाहनों के टस से मस न होने के कारण वह काफी देर तक वहीं थमी रही। चौराहे से अंडरब्रिज तक सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात नियमों का पालन न कराए जाने से आए दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाए और नो-पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी आपातकालीन सेवा में इस तरह का व्यवधान न आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।