{"_id":"69819061cadc627fa90bc67c","slug":"video-jhansi-railway-projects-will-pick-up-pace-rs-259893-crore-allocated-drm-gives-information-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: रेलवे की परियोजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार, 2598.93 करोड़ धनराशि आवंटित, जानकारी देते डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: रेलवे की परियोजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार, 2598.93 करोड़ धनराशि आवंटित, जानकारी देते डीआरएम
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:36 AM IST
Link Copied
केंद्रीय बजट में झांसी रेल मंडल को 2598.93 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। यह धनराशि पिछले बजट के मुकाबले 10.85 फीसदी अधिक है। बजट से मंडल में चल रहे अवसंरचना विकास कार्यों, लाइन दोहरीकरण, स्टेशन आधुनिकीकरण तथा आरओबी/आरयूबी निर्माण को रफ्तार मिलेगी। साथ ही यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि 2026-27 में कवच का काम शुरू हो जाएगा और मई-जून 2026 तक तीसरी लाइन का काम पूरा हो जाएगा। कोटा से सीधे मंडल के जुड़ाव को लेकर ग्वालियर-श्योपुरकलां नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में करने का काम भी पूरा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।