{"_id":"6944febd5c7f065732078915","slug":"video-video-jhansi-is-shrouded-in-fog-cold-winds-will-increase-melting-in-the-coming-days-2025-12-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीजन में पहला ऐसा दिन, जब नहीं निकला सूरज, सर्दी को लेकर मौसम विभाग का यह है कहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीजन में पहला ऐसा दिन, जब नहीं निकला सूरज, सर्दी को लेकर मौसम विभाग का यह है कहना
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:59 PM IST
Link Copied
सीजन का पहला ऐसा दिन है, जब सूरज ही नहीं निकला है। धुंध की ओट में झांसी छिप गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में पहाड़ों की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं गलन बढ़ाएंगी। पहाड़ों पर कई दिनों से बर्फबारी हो रही है। मगर झांसी की ओर अब तक मैदानी इलाकों से दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा आ रही थी जो ठंडी नहीं होती है। ऐसे में खासकर दिन में अच्छी धूप खिली होने से ठंड का असर देखने को नहीं मिल रहा था। मगर शुक्रवार से एकदम से मौसम बदल गया। सुबह से ही चारों तरफ धुंध छा गई। दोपहर तक सुबह पौने बारह बजे तक धूप नहीं निकली। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार के बाद हवाओं की दिशा में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। अगले हफ्ते से पहाड़ों की तरफ से ठंडी हवाएं गलन बढ़ाएंगी। इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री और न्यूनतम पारा में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।