{"_id":"67ebd0cf95ab1e204908f5ef","slug":"video-25-feet-high-and-300-meters-long-retaining-wall-will-be-built-at-the-station-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : स्टेशन पर 25 फिट ऊंची और 300 मीटर लंबी बनेगी रिटेनिंग वॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : स्टेशन पर 25 फिट ऊंची और 300 मीटर लंबी बनेगी रिटेनिंग वॉल
गंगाघाट रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने की कवायद जारी है। अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर कराए जा रहे कार्य ने बीते एक सप्ताह से तेजी पकड़ी है। यहां 25 फिट ऊंची रिटेरिंग वाॅल का निर्माण हो रहा है। इसके आधारभूत ढांचे का 35 फीसदी कार्य हो गया है। रिटेरिंग वाॅल 300 लंबी बनेगी। रेलवे महाप्रबधंक नार्दन रेलवे के जीएम अशोक कुमार वर्मा के दौरे के बाद से काम तेजी से कराए जा रहे हैं।
बता दे कि दिसंबर 2026 में कार्य पूर्ण कर कार्यदायी एजेंसी को रेलवे को सौंपना है। स्टेशन पर बीते साल 2024 में कार्य शुरू हुए थे। कुछ माह तक कार्य बंद रहा, जिससे लेटलतीफी हुई। योजना एक साल के अंदर पूरी करनी थी। कार्यदायी एजेंसी के सुपरवाइजर तेज वीर चौहान ने बताया कि आधारभूत ढांचा संबंधी कार्य 35 फीसदी पूरा हो चुका है। यह कार्य खत्म होने के बाद ऊपरी हिस्से पर और तेजी से कार्य कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।