{"_id":"6956b06d96650d94680300f4","slug":"video-celebrations-took-place-in-various-places-on-the-first-day-of-the-new-year-2026-01-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नए साल के पहले दिन जगह-जगह जश्न, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, स्कूलों में अखंड रामायण व सुंदरकांड का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के पहले दिन जगह-जगह जश्न, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, स्कूलों में अखंड रामायण व सुंदरकांड का पाठ
नए साल के पहले दिन गुरुवार को जगह-जगह जश्न का माहौल रहा। ज्यादातर लोगों ने प्राचीन दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंचकर विधिविधान से आराधना कर खुशहाली की कामना की। वहीं, जगह-जगह धार्मिक व अन्य कार्यक्रम हुए। लोग पूरे दिन एक-दूसरे को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं देते रहे। पार्कों में पिकनिक मनाई। गिफ्ट कार्नर व फूलों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही।
कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में बुधवार की रात शुरू अखंड रामायण का पाठ गुरुवार को दोपहर समाप्त हुआ। स्कूल प्रबंधक प्रभात शुक्ला ने बताया कि अखंड रामायण पाठ के साथ विश्व शांति के लिए यज्ञ भी किया गया। इस दौरान संस्थापक पुरूषोत्तम नारायण शुक्ला व प्रधानाचार्य सुषमा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। वहीं, सहजनी स्थित महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में नए साल के पहले दिन गुरुवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक मयंक शुक्ला के नेतृत्व में भव्य श्री राम दरबार सजाया गया।
उधर, राजधानी मार्ग, पोनी रोड, बिंदानगर, निशात मार्केट, मिश्रा कॉलोनी बाजार स्थित सजी गिफ्ट और फूलों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। मरहला चौराहा स्थित सरैया वाटिका पार्क, तिकुनिया पार्क, जगदंबा पार्क व रविदास पार्क में लोगों की खूब भीड़ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।