{"_id":"67ebd1aacc1c4d3b030550ea","slug":"video-effect-of-heat-is-visible-on-workers-574-channel-sleepers-laid-in-12-days-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गर्मी का मजदूरों में दिखने लगा असर, 12 दिनों में पड़े 574 चैनल स्लीपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गर्मी का मजदूरों में दिखने लगा असर, 12 दिनों में पड़े 574 चैनल स्लीपर
रेल गंगापुल के अप रेल लाइन पर कानपुर छोर से एचबीम टाइप चैनल स्लीपर डाले जाने का कार्य 20 मार्च से हो रहा है। 12 दिनों में 574 चैनल स्लीपर डाले जा चुके हैं। रेलवे को 42 दिनों में काम खत्म करना है। अब 30 दिन बचे हैं और 1136 चैनल स्लीपर और डाले जाने है। हालांकि गर्मी के कारण कार्य लगातार अब मंद पड़ रहा है। वहीं, इस कार्य की वजह से एक सैकड़ा से अधिक ट्रेनों का आवागमन बंद है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
सोमवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक 50 चैनल स्लीपर डाले गए, जबकि पिछले तीन दिनों में शुक्रवार को 32, शनिवार को 47 और रविवार को 30 चैनल स्लीपर डाले गए थे। इन दिनों की अपेक्षा सोमवार को तेजी से हुआ। बीते दिनों रेलवे अधिकारियों ने रोजाना 50 से 55 चैनल स्लीपर डाले जाने के निर्देश दिए थे।
मजदूरों का कहना है कि गर्मी अधिक बढ़ती जा रही है। पीने और खाने को लेकर दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन दिक्कतें जस की तस है। यदि शिकायत करने की बात कही जाती है तो कार्य से बाहर निकाल दिए जाने के लिए कहा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।