{"_id":"6a1d746507fe0d065c0d4d97","slug":"video-farmer-drowns-while-bathing-in-yamuna-river-body-recovered-after-search-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: यमुना में नहाने उतरे किसान की डूबकर मौत, डेढ़ घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: यमुना में नहाने उतरे किसान की डूबकर मौत, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के करियापुर गांव के पास सोमवार को एक किसान की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।
करियापुर गांव निवासी छोटे (40) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार दोपहर वह मवेशी चराने के लिए यमुना नदी किनारे गए थे। दोपहर करीब दो बजे तेज गर्मी के कारण वह नदी में नहाने के लिए उतर गए। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर बीच धारा में पहुंच गए।
नदी में किसान को डूबता देख आसपास मौजूद अन्य किसानों ने शोर मचाया और गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अमरौधा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कराई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम और स्टीमर भी मौके पर बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किसान का शव नदी से बाहर निकाल लिया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।