{"_id":"6a16b22a344e23765b093026","slug":"video-kanpur-ganga-janmotsav-celebrated-with-great-fervor-at-siddhanath-dham-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सिद्धनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा जन्मोत्सव, महाआरती और जयघोष से गूंज उठा जाजमऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सिद्धनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा जन्मोत्सव, महाआरती और जयघोष से गूंज उठा जाजमऊ
गंगा दशहरा पर मंगलवार को जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ धाम में मां गंगा जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं व क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर गंगा का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन व यज्ञ के साथ हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा को चुनरी अर्पित की गई। साथ ही, महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती के दौरान हर-हर गंगे के जयघोष से सिद्धनाथ धाम गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय समिति, मां गंगा सेवा समिति द्वारा किया गया। इस मौके पर बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी महाराज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।