{"_id":"6a77255d1dc3f9647d004ec6","slug":"video-kanpur-issues-regarding-the-reopening-of-closed-mills-and-harassment-of-traders-to-be-raised-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बंद मिलों को चलाने, व्यापारिक उत्पीड़न का उठेगा मुद्दा, अधिवेशन के लिए गए 150 से ज्यादा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बंद मिलों को चलाने, व्यापारिक उत्पीड़न का उठेगा मुद्दा, अधिवेशन के लिए गए 150 से ज्यादा व्यापारी
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन और व्यापारी भामाशाह सम्मान दिवस कार्यक्रम रविवार को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए शहर से 150 से ज्यादा व्यापारी शनिवार को अलग-अलग ट्रेनों से रवाना हुए। पहला जत्था दोपहर में और दूसरा जत्था रात में रवाना हुआ।
जिलाध्यक्ष सुनील बजाज और महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी की अगुवाई में पहला जत्था शताब्दी ट्रेन से रवाना हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिवेशन में शहर की बंद मिलों को चलाने, व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने, मंडी समिति की समस्याओं का प्रस्ताव रखा जाएगा। ऑनलाइन कारोबार से बढ़ रही रिटेल व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। शहर से सभी क्षेत्रीय व्यापार संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारी शामिल हो रहे हैं। सीएम ग्रिड योजना से हो रही परेशानी भी रखी जाएगी। इस मौके पर रामेश्वर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गुलशन जायसवाल, अशोक अग्रवाल, उदयभान सिंह, सुशील गुप्ता, शरद गुप्ता, टोनी, राजेश गुप्ता, मोहम्मद यासीन चंद, सतीश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सोनी राठौर, भूपेंद्र गुप्ता, राजू गुप्ता, इलाही, संतोष शर्मा आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।