{"_id":"6a070dcff013065fab0a4795","slug":"video-kanpur-marriage-cut-short-just-before-vat-savitri-retired-soldier-ends-life-amidst-domestic-strife-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वट सावित्री से पहले उजड़ा सुहाग; घरेलू कलह में रिटायर्ड फौजी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वट सावित्री से पहले उजड़ा सुहाग; घरेलू कलह में रिटायर्ड फौजी ने दी जान
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहर चौकी के ऐमनपुर गांव में शुक्रवार सुबह घरेलू विवाद के बाद एक रिटायर्ड फौजी ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल व्याप्त हो गया।
मृतक की पहचान 44 वर्षीय गोविंद यादव के रूप में हुई है, जो लगभग सात वर्ष पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। जानकारी के अनुसार गोविंद यादव ने हाल ही में 4 मई को उमरी स्थित एक पब्लिक स्कूल में रात्रि गार्ड के रूप में नई नौकरी शुरू की थी।
शुक्रवार सुबह ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। घरेलू बहस के बाद गोविंद यादव घर से निकल गए और अपने भाई के बगीचे में पहुंचकर नायलॉन की रस्सी के सहारे आम के पेड़ पर फंदा लगा लिया।
कुछ समय बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर साढ़ थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा जांच शुरू की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।