{"_id":"695b80d45bd093c6f2096920","slug":"video-massive-fire-broke-out-in-a-saddlery-factory-firefighters-brought-it-under-control-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सैडलरी कारखाने में भीषण आग लग गई, दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सैडलरी कारखाने में भीषण आग लग गई, दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
अनवरगंज थाना क्षेत्र में सोहनलाल कंपाउंड के दूसरे तल पर स्थित सैडलरी कारखाने में भीषण आग लग गई। लपटें देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ ने आग का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह कंट्रोल रूम में अनवरगंज के बांसमंडी इलाके में सोहन लाल कम्पाउण्ड में स्थित आसिफ अनवर के लेदर वेयर्स (इंडिया) (सैडलरी वर्क) के द्वितीय तल पर सुबह 11.15 बजे आग लगी होने की सूचना मिली। तेज लपटों और घने धुएं के साथ फैल रही थी। इस पर तत्काल सूचना मिलते ही फजलगंज, कर्नलगंज, लाटूश रोड, जाजमऊ, मीरपुर, पनकी, किदवई नगर से आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंची और वहां से लोगों को काफी दूर कर आग पर करीब दो घंटे बाद पूरी तरह से काबू पा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।