{"_id":"6a732ec4ec4be9b7c4022a31","slug":"video-salaries-of-472-kesco-employees-withheld-for-failure-to-install-meters-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मीटर नहीं लगवाने पर केस्को के 472 कर्मचारियों का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मीटर नहीं लगवाने पर केस्को के 472 कर्मचारियों का वेतन रुका
सरकारी आवासों में बिजली मीटर नहीं लगवाने पर केस्को के 472 अधिकारियों और कर्मचारियों के जुलाई व अगस्त माह के वेतन पर रोक लगा दी गई है। यूपीपीसीएल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कर्मचारियों ने केस्को मुख्यालय, सिविल लाइंस में प्रदर्शन कर वेतन जारी करने की मांग उठाई।
लेखाधिकारी के साथ हुई वार्ता के दौरान मीटर न लगवाने वाले कर्मचारियों की सूची की जांच की गई, जिसमें 96 कर्मचारी ऐसे मिले जिनके आवासों पर अब तक मीटर नहीं लग सके हैं। कर्मचारियों ने जल्द मीटर लगवाने का आश्वासन देते हुए सभी का वेतन जारी करने की मांग की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक से भी मुलाकात की।
यूपीपीसीएल ने स्पष्ट किया है कि मीटर लगाने का उद्देश्य केवल बिजली की वास्तविक खपत का रिकॉर्ड रखना है। इससे कर्मचारियों को मिलने वाली रियायती बिजली सुविधा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। निगम के निर्देशों का पालन न करने पर फिलहाल वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।