{"_id":"6a3031aa4451b23e31057572","slug":"video-water-tank-to-be-ready-in-a-month-supply-to-cover-12-neighborhoods-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक माह में तैयार हो जाएगी पानी की टंकी, 12 मोहल्लों को होगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में तैयार हो जाएगी पानी की टंकी, 12 मोहल्लों को होगी आपूर्ति
नगर पालिका परिसर में जल निगम की कार्यदायी एजेंसी की ओर से अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत करीब एक लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी की मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा। बताया जा रहा है कि टंकी की मरम्मत होने में अभी एक माह और लगेगा। इसके बाद 12 मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। अभी टंकी के अंदरूनी हिस्से में प्लास्टर और सीढि़टों की रेलिंग लगाने का कार्य बाकी है।
तीन माह से टंकी की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। अब तक पिलर की मरम्मत, रंग रोगन, वॉल्व लगाने, भूमिगत पेयजल पाइप लाइन बिछाने समेत अन्य कार्य कराए जा चुके है। कार्यदायी एजेंसी के सुपरवाइजर सर्वेश कुमार ने बताया कि पानी की टंकी के अंदर के हिस्से में प्लास्टर होने का कार्य शेष है, जिसे सोमवार से शुरू करा दिया गया है। अंदर रोशनी न होने के कारण कार्य मे कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिसके लिए हाइलोजन लगाकर अब कार्य शुरू कराया जाएगा। टंकी पर चढ़ने के लिए बनी सीढियों में लोहे की रेलिंग की मरम्मत का कार्य भी होना है। सभी कार्य एक माह में पूरे कर लिए जाएंगे। टंकी का कार्य पूर्ण होते ही जल निगम द्वारा इसमें पानी स्टोर करना शुरू कर दिया जाएगा और इसी से आदर्श नगर पंप हाउस, ऋषिनगर पंप हाउस को आपूर्ति होगी जिससे मोहल्ला आदर्श नगर, सर्वाेदय नगर, कंचन नगर, आंशिक गांधी नगर, जगनीखेड़ा, ऋषिनगर, सुभाष नगर, आनंद नगर, मदनी नगर, मॉर्डन कालोनी समेत 12 मोहल्लों में यजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।