{"_id":"69e760704e553f304202df2d","slug":"video-janta-darshan-app-kushinagar-dms-unique-initiative-now-receiving-complaints-on-whatsapp-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"'जनता दर्शन ऐप': कुशीनगर DM का अनोखा प्रयास, अब व्हाट्सएप पर मिलेगी शिकायतों की रिसिविंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जनता दर्शन ऐप': कुशीनगर DM का अनोखा प्रयास, अब व्हाट्सएप पर मिलेगी शिकायतों की रिसिविंग
सिविल सेवा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जिले में एक अनोखा प्रयास शुरु किया है। 'जनता दर्शन ऐप' के नाम से लांच एक ऐप का उद्देश्य जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को तेज, सरल एवं पारदर्शी बनाना है।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण में लगने वाले समय को काफी हद तक कम किया जाएगा। जहां पूर्व में शिकायतों के समाधान में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगता था, वहीं अब नई व्यवस्था के तहत 3 से 5 दिनों के भीतर निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कहा कि ऐप के जरिए प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से शिकायतों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, त्वरित कार्रवाई एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी। किसी भी शिकायती पत्र को लेने के बाद ऐप में जैसे मोबाइल नंबर डाला जाएगा प्रार्थी के मोबाइल पर उसकी ओटीपी पहुंच जाएगी। यही प्रार्थी की रिसिविंग भी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।