{"_id":"69300fce15656d8ad60578c4","slug":"video-deaf-and-dumb-children-performed-on-world-disability-day-in-lakhimpur-kheri-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: विश्व दिव्यांग दिवस पर मूकबधिर बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, लोकनृत्य से लोगों को मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: विश्व दिव्यांग दिवस पर मूकबधिर बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, लोकनृत्य से लोगों को मन मोहा
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर लखीमपुर खीरी जिले के मूकबधिर विद्यालय में बुधवार को स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के 50 वर्ष पूरे होने की खुशी में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से देशभक्ति गीतों और लोकनृत्य से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं, बस उन्हें अवसर और समर्थन की जरूरत है। अध्यक्ष सुरेंद्र तोलानी ने भी विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा ने सभी को प्रभावित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।