{"_id":"6982d3223689298e1106177d","slug":"video-wrestlers-showcased-their-strength-in-the-wrestling-competition-in-lakhimpur-kheri-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम, लाडी बाबा से भिड़ने नहीं उतरा कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम, लाडी बाबा से भिड़ने नहीं उतरा कोई
लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ में ढखेरवा चौराहे स्थित जय गुरुदेव मार्केट परिसर में चल रही तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन अखाड़े में रोमांच चरम पर रहा। पहलवानों ने जोरदार दांव-पेच दिखाए और दर्शकों को भरपूर रोमांच मिला। अंतिम कुश्ती के लिए अयोध्या के चर्चित पहलवान लाडी बाबा अखाड़े में उतरे, लेकिन उनके सामने मुकाबले के लिए कोई पहलवान तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद प्रतियोगिता का समापन कर दिया गया। मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईसानगर राजीव अवस्थी उर्फ लालू भैय्या ने फीता काटकर किया। दूसरे दिन कुल आठ कुश्तियां कराई गईं। पहली कुश्ती में अयोध्या के बाबा नागेंद्र दास ने मध्यप्रदेश के बादल पहलवान को पराजित किया। बनारस के मनोज और जम्मू-कश्मीर के फैजल गनी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद फैजल गनी ने ग्वालियर के बादल पहलवान को चित किया। हरियाणा के मनोज ने पंजाब के करनैल सिंह को कड़े मुकाबले में हराया। नेपाल के राजू थापा ने राजस्थान के बिल्ला पहलवान को चित किया। वहीं चंबल के प्रदीप पहलवान ने हरियाणा के मनोज को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में मुख्य आयोजक अनिल अवस्थी, अनुपम अवस्थी, सुंदरम सिंह, आशुतोष पांडे, मुमताज खान सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।