{"_id":"697f3d9e9c9697df0c06b233","slug":"video-land-was-fraudulently-transferred-in-name-of-ayushman-card-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आयुष्मान कार्ड का लालच देकर करा लिया जमीन का बैनामा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आयुष्मान कार्ड का लालच देकर करा लिया जमीन का बैनामा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मैनपुरी के किशनी नगर पंचायत के गांव नगला रमू निवासी रविंद्र सिंह को आयुष्मान कार्ड का लालच देकर जमीन का बैनामा करा लेने का मामला सामने आया है। पुत्र रतन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रतन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता रविंद्र सिंह 26 जून 2024 को कार की टक्कर से घायल हो गए थे। उनका इलाज सैफई अस्पताल में हुआ। हालत में सुधार न होने पर उन्हें आगरा के श्री कृष्णा हॉस्पिटल में रखा गया। इलाज में उनके करीब सात लाख रुपये खर्च हो गए। आर्थिक स्थिति खराब होने से वह पिता का इलाज जारी नहीं रख सके और घर ले आए। तहरीर में कहा है कि इसी बीच गांव हरिसिंहपुर निवासी शिवा व प्रेम शंकर उनके पास आए। उनके पिता का आयुष्मान कार्ड बनवाने और इलाज निशुल्क होने का आश्वासन दिया। पड़ोसी होने के कारण उन्होंने दोनों की बात पर विश्वास कर पिता तथा छोटे भाई अजय को आरोपियों के साथ तहसील भेज दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने बैनामा लेखक देवेंद्र कुमार दुबे, मोहित कुमार, यश कीर्ति ने षड्यंत्र कर पिता के नाम दर्ज आवासीय जमीन का बैनामा यश कीर्ति के नाम पर करवा लिया। जानकारी पर उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने और बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।