{"_id":"697f34ed2fa6d2fd8f026e1e","slug":"video-mahant-raju-das-of-ayodhya-give-statement-against-shankaracharya-avimukteshwaranand-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'राजनीतिक हाथों में खेल रहे शंकराचार्य', महंत राजू दास बोले-हिंदुओं को बांटना चाहते हैं कालनेमि लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'राजनीतिक हाथों में खेल रहे शंकराचार्य', महंत राजू दास बोले-हिंदुओं को बांटना चाहते हैं कालनेमि लोग
मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने अयोध्या के महंत राजू दास पहुंचे। सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी, अयोध्या मन्दिर के महंत राजू दास का मैनपुरी पहुंचने पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के करहल कट पर उनके अनुयायियों ने स्वागत किया। इस दौरान महंत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य राजनीतिक हाथों मे खेल रहे हैं। उन्होंने संत स्वभाव त्याग कर हठधर्म अपना लिया है। यदि वह संत के रूप मे हैं तो संत की तरह कार्य करें और यदि राजनीति करनी है तो राजनीतिक पार्टी ज्वाइन कर लें। कालनेमि लोग अपने लाभ के लिए हिन्दुओं को बांटना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि शंकराचार्य योगी जी का अपमान कर रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने हिन्दुओं से अपील की कि सभी हिन्दू एकता बनाकर रखें। एकता मे ही शक्ति है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।