सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri double murder case, Two accused arrested for killing couple

VIDEO: मैनपुरी दोहरे हत्याकांड का खुलासा] पड़ोसी ने रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी दंपती की हत्या; लूटे गए जेवर बरामद

Arun Parashar अरुन पाराशर
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:37 PM IST
Mainpuri double murder case, Two accused arrested for killing couple
मैनपुरी के गांव फूलापुर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी हत्या का इरादा लेकर घर में दाखिल हुए थे, उनका मकसद घर में रखे लाखों के जेवर की लूट करना था। मृतक के पड़ोसी ने एक रिश्तेदार के साथ मिल कर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था, मंगलवार को पुलिस ने दोनों हत्यारोपी न्यायालय में पेश किए। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि लूटा गया जेवर वारदात में प्रयुक्त तमंचा कारतूस बरामए हुए हैं। एसपी ने बताया कि थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव फूलापुर निवासी महेश चंद्र और पत्नी अनीता देवी की हत्या 26 जनवरी की रात को गोली मार कर कर दी गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह की टीम लगातार खुलासे के प्रयास में जुटी थी। सर्विलांस, फोरेंसिक टीम के अलावा अन्य टीमें भी खुलासे को लेकर लगी थीं। जांच में सामने आया कि हत्याकांड मृतक महेश चंद्र के पड़ोसी आनंद ने मृतक के चचेरे भाई के दामाद अर्जुन निवासी नगला राय थाना घिरोर के साथ मिल कर अंजाम दी थी। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, पुलिस की पूछताछ में आनंद ने बताया कि उसके परिवार की एक लड़की अन्य जाति के लड़के के साथ चली गई थी। जिसका ताना मृतक व परिजन लगातार देते थे, उसकी बदनामी होती थी, यहीं महेश चंद्र से उसकी रंजिश की वजह थी।मृतक के चचेरे भाई के दामाद अर्जुन से उसका परिचय था। उन दोनों ने योजना बनाई कि महेश चंद्र के छोटे बेटे की शादी है, घर में लाखों रुपये का जेवर रखा है, उसको चाेरी करेंगे। वहीं, उसका मकसद रंजिश का बदला निकालना भी था, वह लोग 26 जनवरी की रात मृतक के भाई राम लखन के मकान के पीछे से सीढी लगाकर चढ़े और महेश चंद्र के घर में दाखिल हुए। पहले हॉल में सो रहे महेश को आनंद ने गोली मार दी, गोली की आवाज सुन कर पत्नी अनीता जागी तो, उनके चिल्लाने से पहले ही उसके सिर के पास खड़े अर्जुन ने गोली मार दी। दोनों ही हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबाला: सैन्य क्षेत्र में खड़ी मिली संदिग्ध ऑल्टो कार, मची हलचल; जांच में जुटी पुलिस

03 Feb 2026

VIDEO: गोदान के जरिये समझाएंगे गाय का महत्व

03 Feb 2026

VIDEO: आगरा कॉलेज में 5 को मंडल स्तरीय रोजगार मेला

03 Feb 2026

VIDEO: वार्षिक प्रणाली पर ही होंगी विधि और बीएड की परीक्षाएं

03 Feb 2026

VIDEO: ‘एमएड परीक्षा व बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराएं’

03 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: विश्वविद्यालय ने घोषित किए कई पाठ्यक्रमों के परिणाम

03 Feb 2026

VIDEO: मऊ में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव

03 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: मऊ में मनरेगा बहाल करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

03 Feb 2026

फाल्गुन में फॉग: लखीमपुर खीरी में फिर छाया घना कोहरा, मौसम का मिजाज बढ़ा रहा मुश्किलें

03 Feb 2026

अयोध्या में श्रीराम अस्पताल के फार्मासिस्ट को एसटीएफ ने उठाया

03 Feb 2026

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में न घुसने देने की चेतावनी, योगी के समर्थन में आए जगद्गुरु परमहंसाचार्य

03 Feb 2026

कानपुर में मौसम ने ली करवट, दिन में दिखा रात का नजारा, तेज आंधी-बारिश से सहमे लोग

03 Feb 2026

Chamba: निचले कियाणी गांव में अग्निकांड, चार कमरों का मकान जला

03 Feb 2026

संजौली में ढली बाईपास सड़क सभी तरह के वाहनों के लिए बंद

03 Feb 2026

रायबरेली में मौसम ने ली करवट, जनजीवन अस्त-व्यस्त... गेहूं के लिए लाभदायक

03 Feb 2026

Cough Syrup Case: SIT के रडार पर 2500 मोबाइल नंबर, कफ सिरप मामले में नए खुलासे!

03 Feb 2026

भिवानी: 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर राज्य स्तरीय जत्थे का लोहारू क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान

03 Feb 2026

अलीगढ़ में कोहरे ने बढ़ाई ठंड, नहीं दिखी धूप

03 Feb 2026

बहादुरगढ़: सैलरी ना मिलने की वजह से एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों ने की नारेबाजी

झांसी: रेलवे की परियोजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार, 2598.93 करोड़ धनराशि आवंटित, जानकारी देते डीआरएम

03 Feb 2026

Anant Singh takes Oath: जेल से निकलकर Bihar Vidhan Sabha पहुंचे अनंत सिंह, ली शपथ और फिर नीतीश कुमार के छुए पैर

03 Feb 2026

UP Weather: कोहरे में फिर से डूबेगा प्रदेश, 23 जिलों में चेतावनी!

03 Feb 2026

Maihar News: वेद विद्यालय से तीन नाबालिग छात्र लापता, पुलिस और प्रशासन अलर्ट

03 Feb 2026

लखनऊ में आईटीआई अलीगंज में रोजगार मेले का आयोजन, अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

03 Feb 2026

रोहतक में छाई घनी धुंध, वाहनों चालकों को हुई परेशानी

03 Feb 2026

झज्जर में छाया घना कोहरा

लखनऊ में नगर निगम कार्यालय में पार्षद और अधिकारियों की बैठक आयोजित

03 Feb 2026

अमेठी में मौसम ने मारी पलटी, जिले के कई इलाकों में बारिश

03 Feb 2026

गोंडा में मौसम की पलटी, कोहरे और सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा असर

03 Feb 2026

बाराबंकी में मौसम का नाटकीय पलटाव, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

03 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed