{"_id":"68d112a4c286785a0b043266","slug":"video-grand-kalash-yatra-by-agrawal-women-marks-start-of-agrasen-jayanti-celebrations-2025-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अग्रसेन जयंती पर 251 कलशों के साथ भव्य यात्रा, अग्र महिलाओं की आस्था ने खींचा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अग्रसेन जयंती पर 251 कलशों के साथ भव्य यात्रा, अग्र महिलाओं की आस्था ने खींचा ध्यान
मथुरा के सौंख कस्बा की स्थानीय श्रीअग्रवाल समाज के तत्वावधान में चार दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अग्र महिलाओं ने 251 कलशों के साथ मुख्य मार्गो से कलश यात्रा निकालकार कार्यक्रम की शुरूआत की। कलश यात्रा का अग्रबंधुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
सोमवार को कस्बा की अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित चार दिवसीय अग्रसेन महोत्सव में अग्र महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर प्रारंभ किया। इस दौरान अग्र महिलाओं द्वारा अग्रसेन ग्रुप और मां लक्ष्मीदेवी ग्रुप में 251 कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर, रामलीला मैदान, सीमेंट रोड़, मेला मैदान, सहजुआ थोक, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, सराफा बाजार, रामलीला मैदान धर्मशाला पर संपंन हुई। इसके उपरांत अग्रवाल धर्मशाला में हवन आहूति की गया। और ध्वजारोहण किया। इस मौके पर संयोजक विनोद कुमार, हरिशंकर बजाज, अध्यक्ष महेश अग्रवाल, मंत्री विशेष अग्रवाल, उपाध्यक्ष बनवारी गर्ग, कोषाध्यक्ष जगुल किशोर गोयल, वैभव गर्ग, कृष्ण कुमार, संतोष अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, सभासद सौरभ सिंघल, दीपक सिंघल, गोविंद बजाज, सतीश चंद, मुकेश चंद, प्रिंस गोयल, नवीन गर्ग आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।