{"_id":"67cea1a2f9940b020d084de1","slug":"video-tight-security-arrangements-in-vrindavan-dig-and-dm-took-charge-of-the-arrangements","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वृंदावन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीआईजी और डीएम ने संभाली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वृंदावन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीआईजी और डीएम ने संभाली व्यवस्था
वृंदावन में होली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सड़क से लेकर मंदिर तक पुलिस की कड़ी चौकसी देखने को मिली। खुद डीआईजी शैलेश पांडे और जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुऐ हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। डीआईजी शैलेश पांडे ने कहा, हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और आयोजन पूरी तरह सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। वहीं, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।