{"_id":"69e63a120541b2d36c01cf3d","slug":"video-about-one-km-road-being-built-in-mau-after-10-years-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में 10 साल बाद बन रही डेढ़ किमी सड़क, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के सिकटिया से भीटी जाने वाले रास्ते पर डेढ़ किमी की सड़क बीते 10 साल से बदहाल पड़ा हुआ था। अब नगर पालिका परिषद बदहाल सड़क का निर्माण करा रही है। 37 लाख की लागत से डेढ़ किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिससे अब लोगों को सहुलियत होगी।
नगर के सिकटिया मुख्य मार्ग से गार्डन स्कूल होते हुए लल्लन यादव के मकान तक की बदहाल सड़क का निर्माण नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। इस सड़क से प्रतिदिन रतनपुरा ,मधुबन क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग शहर के विभिन्न स्थानों कचहरी,जिला अस्पताल, विकास भवन और अन्य स्थानों को जाते हैं। सिकटिया से भीटी तक चार किमी सड़क में ढाई किमी सड़क पूरी तरह से सही है। लेकिन डेढ़ किमी सड़क टूटी और बदहाल पड़ी थी। जिसको देखते हुए नगर पालिका ने टेंडर निकाला और 37 लाख की लागत से अब सड़क का निर्माण नगर पालिका करा रही है। सिकटिया निवासी विजयी सोनकर ने कहा कि सड़क खराब होने के चलते प्रतिदिन कोई न कोई बाइक सवार घायल हो जाता था। हम लोगों ने अच्छी सड़क के लिए 10 साल का इंतजार किया। वहीं बाइक सवार राकेश गुप्ता ने कहा कि हमें प्रतिदिन कई बार इसी रास्ते से आना जाना पड़ता है। लेकिन डेढ़ किमी बदहाल सड़क से गुजरने पर हमको ये लगता था कि हम किसी पिछ़ड़े इलाके में रहते हैं। लेकिन यहां तो ये क्षेत्र नगर पालिका में आता है। वहीं सिकटिया निवासी मोनू और सूरज ने कहा कि इस क्षेत्र से कई स्कूलों के बच्चों को इसी खस्ताहाल रास्ते से होकर आना जाना पड़ता है। लेकिन उन्हें बारिश के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। लेकिन सड़क बनने पर अब सभी को सहूलियत होगी।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि 10 वर्ष से डेढ़ किमी सड़क के लिए कई बार लोग मुझसे मिले। बड़ी समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने टेंडर निकालकर 37 लाख की लागत से पीडब्लूडी की सड़क पर निर्माण कराना शुरु किया है। जिससे लोगों को अब आवागमन में बहुत आसानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।