{"_id":"6a0b0f288c06df308802aa0e","slug":"video-no-power-supply-for-two-weeks-villagers-stage-protest-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह से नहीं हुई बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह से नहीं हुई बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO
मधुबन तहसील के ग्राम पंचायत अहिरूपुर में बीते दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति नही होने से लोगों का बुरा हाल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को खराब ट्रांसफार्मर के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण श्रीराम राजभर ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर बार-बार जलने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। बिजली नही होने पर जनजीवन के साथ-साथ खेती किसानी पर भी पड़ रहा है। । किसानों की खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे सब्जियों समेत अन्य फसलें खराब होने लगी हैं। वहीं गांव में छोटे बच्चों और बुजुर्गों का गर्मी के बीच बुरा हाल हो गया है। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने चेतावनी दिया है कि यदि बिजली निगम जल्द से जल्द ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए। नही तो वे बड़े जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामसूरती प्रसाद, मुख्तार मौर्य, मंगल, अशोक राजभर, अमित राजभर, मोनू राजभर, संदीप राजभर और राजन राजभर शामिल हैं। वहीं इस संबंध में मोलनापुर सबस्टेशन के कर्मचारी सुधीर कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी उनको नही थी। जल्द ही उसे बदला जाएगा। जिससे आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।