{"_id":"67446c8e931ed67d51085f83","slug":"video-police-route-march-in-mau-sp-took-charge-appealed-for-peace","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ में पुलिस का रूट मार्च, एसपी ने संभाली कमान, शांति की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ में पुलिस का रूट मार्च, एसपी ने संभाली कमान, शांति की अपील
संभल की घटना के बाद जनपद में शांति सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने शहर में अनेक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने नगर क्षेत्र के संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन के साथ रूट मार्च किया। रौजा, सदर चौक, घास बाजार, संस्कृत पाठशाला तक भ्रमण कर शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सभी थानों प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के साथ लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। लोगों से अपील किया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।