Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
VIDEO : a person claiming to be a SP leader cheated a person of Rs 7.70 lakh in the name of getting a loan in Meerut
{"_id":"66f5435149865e1e8509dff6","slug":"video-a-person-claiming-to-be-a-sp-leader-cheated-a-person-of-rs-770-lakh-in-the-name-of-getting-a-loan-in-meerut","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मेरठ के हस्तिनापुर में सपा नेता बताकर लोन दिलाने के नाम पर 7.70 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मेरठ के हस्तिनापुर में सपा नेता बताकर लोन दिलाने के नाम पर 7.70 लाख ठगे
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन लोगोें से खुद को बैंककर्मी व सपा नेता बताने वाले आरोपी लोन दिलाने के नाम पर 7.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी के सपा नेताओं के साथ फोटो भी हैं। पीड़ितोें ने एसएसपी से शिकायत की है।
सलाहपुर गांव निवासी तनवीर राजपूत, दिलशाद और पूठ गांव निवासी शाहनवाज बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। तनवीर ने बताया कि खिवाई गांव के रहने वाले आरोपी खुद को बैक का कर्मचारी और सपा नेता बताया है।
आरोपी ने तनवीर को 50 लाख रुपये का बिजनेस लोन दिलाने का आश्वासन दिया था। इसकी एवज में ढाई लाख नकदी और ढाई लाख रुपए कुल पांच लाख बैंक खाते में हस्तांतरित कराए गए। वहीं, शाहनवाज से रोपी ने मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी की।
दिलशाद को 15 लाख का लोन दिलाने के लिए उससे 1.20 लाख की ठगी की गई। पीड़ितों का आरोप है कि तीनों में से किसी का लोन नहीं कराया गया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी खुद को सपा नेता बताते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। थाने में कई बार शिकायत के बावजूद भी सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि एसपी देहात को जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।