{"_id":"6a3a46c74865ddb1a30a1bc5","slug":"video-baghpat-bjp-workers-submit-memorandum-seeking-probe-into-illegal-buildings-and-water-parks-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: अवैध भवनों और वाटर पार्कों की जांच की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: अवैध भवनों और वाटर पार्कों की जांच की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बागपत जिले में बिना मानकों के संचालित हो रहे अवैध भवनों और वाटर पार्कों की जांच की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
भाजपा नेता संदीप वशिष्ठ ने बताया कि हाल ही में लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद घटना बागपत जिले में न हो, इसके लिए प्रशासन को पहले से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गोरीपुर-मीतली क्षेत्र में एक वाटर पार्क बिना निर्धारित मानकों और सुरक्षा व्यवस्थाओं के संचालित किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में वहां बड़ी संख्या में बच्चे और अन्य लोग नहाने व मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम से मांग की कि जिले में संचालित सभी वाटर पार्कों, व्यावसायिक भवनों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा एवं निर्माण मानकों की जांच कराई जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।