{"_id":"6a3a46e2ae471303180e1347","slug":"video-meerut-almighty-ladies-club-organises-sugarcane-juice-stall-for-public-service-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ऑलमाइटी लेडीज क्लब ने लगाई गन्ने के जूस की छबील, राहगीरों को कराया शीतल पेय वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ऑलमाइटी लेडीज क्लब ने लगाई गन्ने के जूस की छबील, राहगीरों को कराया शीतल पेय वितरण
मेरठ के शास्त्री नगर स्थित डी-ब्लॉक में मंगलवार को ऑलमाइटी लेडीज क्लब की मासिक सोशल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव मधु तापड़िया और कोषाध्यक्ष अरुणा अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब की ओर से राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए गन्ने के जूस की छबील लगाई गई। भीषण गर्मी के बीच लोगों को शीतल पेय वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने छबील में पहुंचकर गन्ने का जूस ग्रहण किया।
आयोजकों ने बताया कि क्लब समय-समय पर सामाजिक और सेवा कार्यों का आयोजन करता रहता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सदस्य मोनिका, संगीता, अलका, कनक, रेशमा, संजना, पारुल, सुमन, अनिता, दीपिका, ईला, सुषमा, गुनजन, नीरु और प्रियंका सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
सदस्यों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का माध्यम बनते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।