{"_id":"6a3a46cba559c6753b0a716a","slug":"video-meerut-backward-class-commission-holds-public-hearing-at-ccsu-village-representatives-raise-concerns-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सीसीएसयू में पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई, ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों ने रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सीसीएसयू में पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई, ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों ने रखीं समस्याएं
मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के अटल सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से संगोष्ठी एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सदस्य, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जनसुनवाई के दौरान प्रतिभागियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं, स्थानीय निकायों के मुद्दों और विकास कार्यों से संबंधित सुझावों को विस्तार से आयोग के समक्ष रखा। आयोग के सदस्यों ने सभी पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह, सदस्य डॉ. अरविंद चौरसिया, बृजेश कुमार, संतोष कुमार तथा एस.पी. सिंह मौजूद रहे।
आयोग के पदाधिकारियों ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य ग्रामीण निकायों की समस्याओं को समझना और शासन स्तर तक उन्हें प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, ताकि उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।