Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Commemoration ceremony held at Meerut Medical on completion of 150 years of composition of India's national song 'Vande Mataram'
{"_id":"6913046206bd67bf80036bf1","slug":"video-meerut-commemoration-ceremony-held-at-meerut-medical-on-completion-of-150-years-of-composition-of-indias-national-song-vande-mataram-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भारत के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर मेरठ मेडिकल में मनाया स्मरणोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भारत के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर मेरठ मेडिकल में मनाया स्मरणोत्सव
भारत के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने साल भर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव मनाने का फैसले किया है। इसी क्रम में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में वंदे मातरम गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में ‘वंदेमातरम’ गीत का गायन एमबीबीएस पाठयक्रम के विद्यार्थियों द्वारा डॉ योगिता सिंह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम अक्षय नवमी के पावन अवसर पर, 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था। वंदे मातरम पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुआ था। मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताते हुए इस गीत ने भारत की एकता और आत्मगौरव की जागृत भावना को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी। यह गीत जल्द ही राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक चिरस्थायी प्रतीक बन गया। यह गीत चटर्जी के उपन्यास आनंदमठ में पहली बार दिखाई दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।