सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Liquor Tragedy: Conspiracy to Murder Brother Over Love Affair; Sister and Lover Taken into Custody

मेरठ शराब कांड: प्रेम प्रसंग में भाई की हत्या की साजिश, बहन व प्रेमी हिरासत में

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:33 AM IST
Meerut Liquor Tragedy: Conspiracy to Murder Brother Over Love Affair; Sister and Lover Taken into Custody
मेरठ। दौराला कस्बे में शराब से हुई तीन लोगों की मौत के मामले ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह केवल शराब का मामला नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या है। मृतक अंकित उर्फ दौलत की बहन अलका और उसके प्रेमी पवन उर्फ पोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अलका पुत्री जगपाल का दौराला निवासी पवन उर्फ पोली (पुत्र कमर पाल) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा उसका भाई अंकित था, जो दोनों के मिलने-जुलने का लगातार विरोध करता था। इसी कारण दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि अलका ने घर में रखी शराब में जहर मिला दिया। योजना यह थी कि अंकित अकेले शराब पीकर मर जाएगा और मामला सामान्य शराब से मौत मान लिया जाएगा। लेकिन घटनाक्रम ने मोड़ ले लिया। अंकित शराब लेकर स्पेलर पर पहुंचा, जहां बाबूराम प्रजापति और जितेंद्र ने भी उसके साथ शराब पी ली। जहरीले पदार्थ का असर इतना घातक था कि तीनों की एक-एक कर मौत हो गई। अब पुलिस इस अहम सवाल की जांच में जुटी है कि आखिर जहर कहां से आया और इसे कैसे हासिल किया गया। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस कड़ी से पूरे षड्यंत्र का खुलासा हो सकता है। शनिवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने पवन उर्फ पोली को हिरासत में लिया, जबकि करीब सात बजे अलका को भी पकड़ लिया गया। दोनों से सख्ती से पूछताछ जारी है स्थानीय लोगों के मुताबिक, अंकित शराब पीने का आदी था, जिसका फायदा उठाकर इस साजिश को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार

04 Apr 2026

Korba : मौसम का मिजाज बदला, कई इलाकों में जमकर हुई बारिश, आंधी तूफान और आकाशी बिजली की चमक

04 Apr 2026

अंबेडकरनगर में सराफा व्यवसायी से 7 लाख के जेवर लूटे, पुलिस घटना को बता रही संदिग्ध

04 Apr 2026

अंबेडकरनगर में जलालपुर नगर पालिका के नामित सभासदों ने ली शपथ

04 Apr 2026

Ganderbal Encounter को लेकर उठा सवाल, Deputy CM Surinder Choudhary ने क्या कहा?

04 Apr 2026
विज्ञापन

Leh: Iran-America युद्ध के बीच ईरान के लिए लोगों ने जुटाया सहयोग, नकदी के साथ क्या इकट्टा किया?

04 Apr 2026

Ambikapur : डीजीपी बोले- छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग मजबूत करने पर जोर, ट्रैफिक नियमों में सख्ती

04 Apr 2026
विज्ञापन

Aligarh News: आंधी-बारिश के साथ बरसे ओले, फसल हुई बर्बाद, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

04 Apr 2026

Agra News: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कराने का लालच देकर करते थे ठगी, पुलिस ने दबोचा

04 Apr 2026

एयरपोर्ट से अवैध रूप से सवारियां ले जा रही चार टैक्सियां सीज

04 Apr 2026

Meerut: शराब से मौत तीन, सवाल कई, बिसरा सुरक्षित, अंकित की बहन बोली... हमनें किसी का क्या बिगाड़ा

04 Apr 2026

Muzaffarnagar: सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने सुगंध जैन, महासचिव पद पर सतेन्द्र पाल निर्वाचित

04 Apr 2026

अंबेडकरनगर में दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, छिटपुट बारिश के आसार

04 Apr 2026

Doda: डोडा में हुई झमाझम बारिश, लगातार पानी बरसने के बाद अलर्ट हुआ जारी, लोग क्या बोले?

04 Apr 2026

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात यातायात पुलिसकर्मी को संदिग्ध गाड़ी ने मारी टक्कर

04 Apr 2026

लखनऊ: रवि किशन बोले- ओटीटी सिनेमा की दुनिया में क्रांति जैसा, गॉड फादर के बिना भी प्रतिभाओं को मिल रहा मौका

04 Apr 2026

अमर उजाला से बातचीत में रवि किशन बोले- सरकार कलाकारों को दे रही मौका और प्रोत्साहन

04 Apr 2026

लखनऊ में मौसम का यू टर्न, कई क्षेत्रों में हुई बारिश

04 Apr 2026

लखनऊ में शनिवार की शाम अलग-अलग क्षेत्रों में हुई बरसात

04 Apr 2026

रास्ते की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से गांव में कैद हुए कांकाठेर के ग्रामीण

04 Apr 2026

महिलाओं के लिए सीएचसी में बन रहे पांच पिंक शौचालय

04 Apr 2026

Kanpur News: कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा, ओटी टेक्नीशियन चला रहे थे पूरा नेटवर्क

04 Apr 2026

रेवाड़ी के बावल में जल्द शुरू होगा श्रम न्यायालय, सचिवालय में कमरे व हाल आवंटित

04 Apr 2026

कानपुर देहात में आसमानी आफत, सिकंदरा-राजपुर में जमकर गिरे ओले; कटी रखी फसलें भीगीं

04 Apr 2026

लखनऊ में व्यापार एवं विकास संवाद कार्यक्रम में नीरज सिंह ने लिया हिस्सा

04 Apr 2026

लखनऊ में बास्केटबॉल में एलाइट बी और मैत्री गौतम के बीच हुआ मुकाबला

04 Apr 2026

असम में चुनाव में वोट डालने गए कूड़ा उठाने वाले कर्मी, लखनऊ में लोगों को हो रही परेशानी

04 Apr 2026

अलीगढ़ में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का बढ़ रहा गुस्सा, जमकर नारेबाजी-प्रदर्शन

04 Apr 2026

सीतापुर में पल्लवी पटेल बोलीं- उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव का सामना करते हैं बच्चे

04 Apr 2026

औरैया में आग का तांडव, झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख; ग्रामीणों ने बचाई गेहूं की फसल

04 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed