Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
VIDEO : Meerut Mother kept crying with her daughter's dead body in her lap, in-laws killed her by making her drink acid
{"_id":"66f5435c04f3c89a53065d37","slug":"video-meerut-mother-kept-crying-with-her-daughters-dead-body-in-her-lap-in-laws-killed-her-by-making-her-drink-acid","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बेटी का शव गोद में लेकर बिलखती रही मां, ससुराल वालों ने तेजाब पिलाकर मार डाला, मरते दम तक न्याय मांगती रही सरिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बेटी का शव गोद में लेकर बिलखती रही मां, ससुराल वालों ने तेजाब पिलाकर मार डाला, मरते दम तक न्याय मांगती रही सरिता
मेरठ में दहेज के लिए ससुराल वालों पर जबरन तेजाब पिलाने का आरोप लगाने वाली सरिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किया है। मामले में आरोपी जेठ अभी भी फरार है।
मोदीनगर के वखरवा गांव निवासी सरिता की शादी ब्रह्मपुरी क्षेत्र में माधवपुरम निवासी धर्मेंद्र से मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत 5 फरवरी 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी में दहेज न मिलने पर पति, जेठ समय सिंह और जेठानी अनिता उसके साथ मारपीट करने लगे।
एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। 16 अगस्त 2024 को पति धर्मेंद्र, जेठ समय सिंह और जेठानी अनिता ने जान से मारने की नीयत से सरिता को जबरन तेजाब पिला दिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने सरिता को अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसका इलाज कराने की बजाय मायके मोदीनगर छोड़ आए। परिजन ने एसएसपी से गुहार लगाई तो ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट तो दर्ज हुई लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।
मंगलवार को भी सरिता मेरठ एसएसपी के कार्यालय पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। वापस लौटते समय रास्ते में सरिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र, जेठानी अनिता को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में दहेज हत्या की धारा भी बढ़ा दी है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। जेठ समय सिंह की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।