Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
VIDEO : Meerut: Mud was thrown on the roof of Thar with a shovel... A reel was made by running it on the highway and throwing dust in the eyes of the drivers.
{"_id":"67498a77f83f83c7f20a71ef","slug":"video-meerut-mud-was-thrown-on-the-roof-of-thar-with-a-shovel-a-reel-was-made-by-running-it-on-the-highway-and-throwing-dust-in-the-eyes-of-the-drivers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Meerut: थार की छत पर फावड़े से डाली मिट्टी... हाईवे पर दौड़ाकर वाहन चालकों की आंखों में धूल झोंककर बनाई रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Meerut: थार की छत पर फावड़े से डाली मिट्टी... हाईवे पर दौड़ाकर वाहन चालकों की आंखों में धूल झोंककर बनाई रील
सोशल मीडिया पर हाईवे पर दौड़ रही काले रंग की थार का वीडियो वायरल हो रहा है। मेरठ नंबर की ठाकुर का स्टिकर लगी थार की छत पर मिट्टी डालकर हाईवे पर तेज गति से दौड़ाया जा रहा है। मिट्टी उड़कर सड़क पर चलने वालों लोगों और अन्य वाहन चालकों की आंखों में भर गई। इस तरह गाड़ी हाईवे पर दौड़ाने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुलिस थार चलाने वाले की तलाश में लग गई है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति किसी ईंट भट्ठे पर थार खड़ी कर फावड़े से उसकी छत पर मिट्टी डाल रहा है। इसके बाद हाईवे पर थार को दौड़ाया जा रहा है। थार पर ठाकुर का स्टिकर लगा है। हाईवे पर वीडियो में थार की छत से मिट्टी उड़ती दिख रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस बारे में कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह मिट्टी दूसरे वाहन चालकों की आंखों में जाने से बड़ा हादसा हो सकता था और किसी की जान भी जा सकती थी। रील बनाने के लिए दूसरों की जान खतरे में डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे दूसरे लोग भी सबक लेंगे।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। आरोपी का चालान के काटने के साथ लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।