{"_id":"69fb16b60f92be9b030f0907","slug":"video-meerut-police-and-swat-team-bust-illicit-pistol-factory-four-accused-arrested-including-a-bca-student-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: पुलिस व स्वाट टीम ने तमंचे की फैक्टरी पकड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार, एक बीसीए का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पुलिस व स्वाट टीम ने तमंचे की फैक्टरी पकड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार, एक बीसीए का छात्र
मेरठ में इंचौली पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए खरदौनी गांव में इमरान के मकान में अवैध हथियारों की एक फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने तहखाने से भारी मात्रा में तमंचे व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि खरदौनी गांव में इमरान के मकान में अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मंगलवार शाम पुलिस ने इमरान के मकान पर छापा मारा। आरोपी चार हजार रूपये में तमंचा बेचने का काम करते थे। वही कुलदीप पुत्र फेरू निवासी दौराला, नरेंद्र निवासी अंदावली, उमंग ठाकुर उर्फ देव निवासी मटोर इन अवैध हथियारों को आगे छह हजार रूपये में बेचने का काम करते थे। आरोपी उमंग बीसीए का छात्र है। आरोपी पंजाब, हरियाणा व आसपास के जिलों में हथियारों की तस्करी करते थे। एसपी देहात का कहना है जी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है आरोपियों से जुड़े गैंग के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।